Skip to main content

कोरोना

कोरोना

आई है समस्या देश मे,
 राजा भिड़ा है इस परिवेश में,
 प्रयास कर रहा बचाने देश को,
वाह रे जनता तू कब सुधरेगा,
 छोड़ स्वार्थ तू भी दे योगदान देश को।।



कोरोना महामारी आयी हैं देश में,
 राजा भिड़ा है इस परिवेश में,
किया लॉक डाउन महामारी से बचाने देश को,
अकेला क्या करे जब घर में, 
तोड़ने वाले बैठे हो देश को,
आपातकाल स्थिति  में भी,
 राजनीति के कुछ नुमाइंदे निजी स्वार्थ में,
    धकेल दिया कोरोना के मुँह में देश को।।




सामने आया  लोगों की सोच देश का,
सोच के  दिल घबराता है क्या होगा देश का,
कल तक था सब ठीक  लॉक डाउन की घोषणा क्या हुई,
  राशन,पैसा,और छत गायब हो गई देश का।।




बोलती जनता राजा से, काम कर दिया बन्द  दे अब खाने को,
 पूछता हूँ 12रो महीने काम कर अपना घर तू चलाता है,
काम कर आता है आधी रोजी का मदिरा पी जाता है,
 आज ऐसा क्या हुआ जो 1 दिन में सब खाली हो गया, 
खाने को 1 दाना न बचा क्या तू कुछ नई लगता देश का।।




देश में आयी है समस्या सबको मिलकर लड़ना है,
देश की समस्या हर व्यक्ति की समस्या है,
 जिस दिन समझ जाओगे इस बात को,
हर समस्या का समाधान मिल जाएगा देश को,
राजा ने किसके लिये किया ये लॉक डाउन है,
तुझे ही बचाने के लिए उसने ये कदम उठाया है,
  और आज तूने ही उस पर सवाल उठाया है।।




राजा ईमानदार है जो बचाना चाहता देश को
राजनीति के कुछ नुमाइंदें है जो डुबाना चाहते देश को,
कर रहा हर संभव कोशिश बचाने देश को,
एक एक कि समस्या है , समस्या देश का,
ये सोच ले आओ और साथ दो देश का,
फिर दोबारा न मिलेगा ऐसा राजा देश को
अभी भी वक़्त है समझ जाओ और बचा लो देश को।। 

  नागेन्द्र देवांगन

Comments

Post a Comment

Popular posts from this blog

निष्काम कर्म

निष्काम कर्म कर्म प्रधान है ये दुनिया, फल पर किसी का बस नहीं, कर्तव्य समझ हर कर्म करो, इससे बढ़ कर कोई धर्म नहीं। फल की इच्छा त्याग कर, उचित कर्म तू करता जा, फल तुझे अवश्य मिलेगा, प्रभु की ईच्छा समझ कर, बस तू स्वीकार करता जा।  मोह का बंधन त्याग कर, निष्काम कर्म तू करता जा, मोक्ष तुझे अवश्य मिलेगा, प्रभु का नाम बस जपता जा। यही है गुढ़ रहस्य कर्मयोग का, आवागमन से तू मुक्त हो जाएगा, मिलेगा प्रभु की शरण तुझे, लोक कल्याण  तू करता जा।। निष्काम कर्म ही है एक उपाय, जो इस भवसागर से पार कराय, गीता का यही है एक उपदेश, इसी से मोक्ष का द्वार खुल जाय। नागेन्द्र देवांगन

आहिस्ता आहिस्ता

आहिस्ता आहिस्ता कोरोना का कहर छाया आहिस्ता आहिस्ता, देश की स्थिति बिगड़ रही आहिस्ता आहिस्ता । केवल एक ही उपाय है बचने का इससे, सुरक्षित रह सकते हैं घर पर रहकर इससे ।। लगाकर मास्क और धोकर हाथ, बच सकते है इससे आहिस्ता आहिस्ता । अपनाएंगे 2 गज दूरी एक - दूसरे से, बचेंगे सभी कोरोना से आहिस्ता आहिस्ता।। (नागेन्द्र देवांगन)

मित्रता

मित्रता दो अंजान परिंदों के बीच कायम ये रिश्ता है, बन जाये दिल से दिल तक ये वो रिश्ता है, जो बिना शर्त के निभाया जाए  मरते दम तक, ऐसा अटूट ,अविरल, अनंत ये  रिश्ता है। सगे संबधी सब जब छोड़ जाये, फिर भी ये साथ निभाये, हो सुख चाहे दुख की घड़ी, इस रिश्ते पर कभी आँच न आये।  चाँद की तरह कोमल होती इसकी छाया, मित्र के जीवन में अगर संकट आया, करता रक्षा मित्र की बनकर छत्रछाया, वक़्त आने पर जान पर खेल जान बचाया। कभी रुसवा ना हो मित्र इस बात का ख्याल रखना, कोई बात कभी ना दिल में दबाए रखना, किसी पराए की बात में कभी ना आना, चाहे जो हो जाए मित्र पर विश्वास बनाए रखना। हो बात अगर दिल में बेझिझक कह देना मित्र से, ना छुपाना कोई बात ना रखना कभी शंका, जान चली जाए तो कोई गम नहीं होगा, मगर धोखा मिले सच्चे मित्र से, इससे बड़ा कोई सजा नहीं होगा।।                                     नागेन्द्र देवांगन