Skip to main content

बहु और बेटी

बहु और बेटी

बेटी बहू में कर अंतर माँ गलत करती हो,
तुम भी बेटी बहु हुआ करती थी, क्यों भुला करती हो,
जिस दिन तुम ये अंतर भूल जाओगी,
बेटी और बहू को एक समान पाओगी।।

समझती बोझ सास को माँ का दर्जा भूल गई,
बहु तेरी संस्कार कहा धूल  गई,
जिस दिन तुम सास को माँ समझ जाओगी,
घर को स्वर्ग के सामान पाओगी।।

दो बेटी को संस्कार बचपन से,
न होता कोई अंतर  माँ और सास में,
माँ सोचती बेटी सेवा न करें ससुराल में,
और खुद आस लगाती अपने द्वार में,
रहे दामाद के संग बेटी छोड़ परिवार को,
यही अपने घर होता देख माँ बोलती,
बेटा बदल गया पा के बहु के प्यार को ।।

हर माँ ने दिया होता यह संस्कार बेटी को,
बीच मजधार में न फसना पड़ता बेटे को,
पीस जाता है बेटा बीवी और माँ के बीच,
माँ को चुने तो बीवी से होना पड़े दूर,
बीवी को चुने तो माँ से जाना पड़े दूर,
इस बीच हालत क्या होगी उस बेटे की,
जो चाहता सबको एक समान हो,
हो जाता उसके लिये जैसे घर एक शमशान हो ।।

है गुजारिश नाग की,
दो संस्कार सबको लड़कपन से,
हो दूर कुसंस्कार हर एक के  जीवन से,
बहु बेटी का अंतर हट जाए इस उपवन से,
माँ सास का भेद मिट जाए इस गगन से,
तो सोच कितना सुंदर परिवार होगा,
घर घर स्वर्ग का दीदार होगा ।।
    नागेन्द्र देवांगन

Comments

Post a Comment

Popular posts from this blog

निष्काम कर्म

निष्काम कर्म कर्म प्रधान है ये दुनिया, फल पर किसी का बस नहीं, कर्तव्य समझ हर कर्म करो, इससे बढ़ कर कोई धर्म नहीं। फल की इच्छा त्याग कर, उचित कर्म तू करता जा, फल तुझे अवश्य मिलेगा, प्रभु की ईच्छा समझ कर, बस तू स्वीकार करता जा।  मोह का बंधन त्याग कर, निष्काम कर्म तू करता जा, मोक्ष तुझे अवश्य मिलेगा, प्रभु का नाम बस जपता जा। यही है गुढ़ रहस्य कर्मयोग का, आवागमन से तू मुक्त हो जाएगा, मिलेगा प्रभु की शरण तुझे, लोक कल्याण  तू करता जा।। निष्काम कर्म ही है एक उपाय, जो इस भवसागर से पार कराय, गीता का यही है एक उपदेश, इसी से मोक्ष का द्वार खुल जाय। नागेन्द्र देवांगन

आहिस्ता आहिस्ता

आहिस्ता आहिस्ता कोरोना का कहर छाया आहिस्ता आहिस्ता, देश की स्थिति बिगड़ रही आहिस्ता आहिस्ता । केवल एक ही उपाय है बचने का इससे, सुरक्षित रह सकते हैं घर पर रहकर इससे ।। लगाकर मास्क और धोकर हाथ, बच सकते है इससे आहिस्ता आहिस्ता । अपनाएंगे 2 गज दूरी एक - दूसरे से, बचेंगे सभी कोरोना से आहिस्ता आहिस्ता।। (नागेन्द्र देवांगन)

मित्रता

मित्रता दो अंजान परिंदों के बीच कायम ये रिश्ता है, बन जाये दिल से दिल तक ये वो रिश्ता है, जो बिना शर्त के निभाया जाए  मरते दम तक, ऐसा अटूट ,अविरल, अनंत ये  रिश्ता है। सगे संबधी सब जब छोड़ जाये, फिर भी ये साथ निभाये, हो सुख चाहे दुख की घड़ी, इस रिश्ते पर कभी आँच न आये।  चाँद की तरह कोमल होती इसकी छाया, मित्र के जीवन में अगर संकट आया, करता रक्षा मित्र की बनकर छत्रछाया, वक़्त आने पर जान पर खेल जान बचाया। कभी रुसवा ना हो मित्र इस बात का ख्याल रखना, कोई बात कभी ना दिल में दबाए रखना, किसी पराए की बात में कभी ना आना, चाहे जो हो जाए मित्र पर विश्वास बनाए रखना। हो बात अगर दिल में बेझिझक कह देना मित्र से, ना छुपाना कोई बात ना रखना कभी शंका, जान चली जाए तो कोई गम नहीं होगा, मगर धोखा मिले सच्चे मित्र से, इससे बड़ा कोई सजा नहीं होगा।।                                     नागेन्द्र देवांगन