Skip to main content

सच्चा प्रेम और त्याग

सच्चा प्रेम और त्याग



सच्चा प्रेम वही है, जिसकी भवना त्याग हो।
प्रेम के लिए माँ बाप का नहीं, 
माँ बाप के लिये प्रेम का त्याग हो,
सच्चा प्रेम वही है, जिसकी भवना त्याग हो।।


न पाने की आस हो, न अपनी खुशी की तलाश हो,
बस तेरी खुशी में अपनी खुशी का एहसास हो,
गम न छू पाए तुझे ये तमन्ना है मेरी,
जहाँ भी रहो खुशहाली तुम्हारे पास हो।।


अपनी कहानी सच्चे प्रेम की है निसानी,
न कभी मिले न इजहार हुआ, फिर भी बेइंतहा प्यार हुआ,
दिल में दफन कर ली उसने हर आरजू अपनी,
  उसके दिल की हर आवाज हमनें महसूस किया,,
कभी जूबां पे लायी न अपनी,
पर हर लब्ज मेरे दिल ने सुन लिया ।।


 आयी जब रुत जुदाई की , 
तुम्हारा  दिल भी तड़प उठी होगी,
कुछ कहना था पर कह न सकी,
जुबां पे माँ बाप का नाम आयी थी,,
बोली आपको कुछ सालो से हूँ जानती,
माँ बाप ने तो मुझे दी सारी जिंदगी,
कैसे भूल जाऊं उनका प्यार,
करूँ ता उम्र उनकी  मैं बंदगी।।


ये सुन मेरे दिल की आवाज सुन हो गई,
देख त्याग की मूरत हवा भी रुन्द हो गई,
मुझे गर्व है मेरे प्यार पर, जो भंग हो गई,
जिससे हुआ वो तरंग हो गई,
सच्चे प्रेम की पहचान हो गई
माँ बाप के लिये तू कुर्बान हो गई...।।


हर माँ बाप को मिले बेटी तेरी तरह,
जो सजदा कर दे माँ बाप के लिये,
हर वो माँ बाप खुसनशीब होगी,
जिसकी तेरी जैसी बेटी होगी,
ये दुनिया कितनी खूबसूरत हो जाएगी
जब हर बेटी की सोच तेरी तरह हो जाएगी।।
सच्चा प्रेम वही है…………..

                 नागेन्द्र देवांगन

Comments

Popular posts from this blog

निष्काम कर्म

निष्काम कर्म कर्म प्रधान है ये दुनिया, फल पर किसी का बस नहीं, कर्तव्य समझ हर कर्म करो, इससे बढ़ कर कोई धर्म नहीं। फल की इच्छा त्याग कर, उचित कर्म तू करता जा, फल तुझे अवश्य मिलेगा, प्रभु की ईच्छा समझ कर, बस तू स्वीकार करता जा।  मोह का बंधन त्याग कर, निष्काम कर्म तू करता जा, मोक्ष तुझे अवश्य मिलेगा, प्रभु का नाम बस जपता जा। यही है गुढ़ रहस्य कर्मयोग का, आवागमन से तू मुक्त हो जाएगा, मिलेगा प्रभु की शरण तुझे, लोक कल्याण  तू करता जा।। निष्काम कर्म ही है एक उपाय, जो इस भवसागर से पार कराय, गीता का यही है एक उपदेश, इसी से मोक्ष का द्वार खुल जाय। नागेन्द्र देवांगन

आहिस्ता आहिस्ता

आहिस्ता आहिस्ता कोरोना का कहर छाया आहिस्ता आहिस्ता, देश की स्थिति बिगड़ रही आहिस्ता आहिस्ता । केवल एक ही उपाय है बचने का इससे, सुरक्षित रह सकते हैं घर पर रहकर इससे ।। लगाकर मास्क और धोकर हाथ, बच सकते है इससे आहिस्ता आहिस्ता । अपनाएंगे 2 गज दूरी एक - दूसरे से, बचेंगे सभी कोरोना से आहिस्ता आहिस्ता।। (नागेन्द्र देवांगन)

मित्रता

मित्रता दो अंजान परिंदों के बीच कायम ये रिश्ता है, बन जाये दिल से दिल तक ये वो रिश्ता है, जो बिना शर्त के निभाया जाए  मरते दम तक, ऐसा अटूट ,अविरल, अनंत ये  रिश्ता है। सगे संबधी सब जब छोड़ जाये, फिर भी ये साथ निभाये, हो सुख चाहे दुख की घड़ी, इस रिश्ते पर कभी आँच न आये।  चाँद की तरह कोमल होती इसकी छाया, मित्र के जीवन में अगर संकट आया, करता रक्षा मित्र की बनकर छत्रछाया, वक़्त आने पर जान पर खेल जान बचाया। कभी रुसवा ना हो मित्र इस बात का ख्याल रखना, कोई बात कभी ना दिल में दबाए रखना, किसी पराए की बात में कभी ना आना, चाहे जो हो जाए मित्र पर विश्वास बनाए रखना। हो बात अगर दिल में बेझिझक कह देना मित्र से, ना छुपाना कोई बात ना रखना कभी शंका, जान चली जाए तो कोई गम नहीं होगा, मगर धोखा मिले सच्चे मित्र से, इससे बड़ा कोई सजा नहीं होगा।।                                     नागेन्द्र देवांगन